तोता - तोता के बारे में जानकारी | information about parrot in hindi

तोते के बारे में जानकारी

इसके पंख हरे रंग के तथा चोच लाल रंग की होती है। यह एक पालतू पक्षी है भारत देश के कई घरों में तोते को पाला जाता है जबकि भारत में तोते को पिंजरे में कैद करना गैरकानूनी है।
information-about-parrot-in-hindi
तोते को मिट्ठू के नाम से भी जाना जाता है। यह सभी पक्षियों की तुलना में अधिक  चतुर और बुद्धिमान पक्षी है। तोते का पंजा बहुत मजबूत होता है। 

तोते का भोजन

तोता एक शाकाहारी पक्षी है। यह अपने भोजन के रूप में फल, फूल, पत्ते, सब्जी, दाना आदि खाते हैं। फलों में तोता आम, अमरूद को सबसे अधिक पसंद करता है। तोते को हरी मिर्च खाना बहुत पसंद है।
information-about-parrot-in-hindi
तोते का भोजन

तोते का स्वभाव

तोता एक चतुर और बुद्धिमान स्वभाव का पक्षी है। तोता झुंड में रहना पसंद करता है। तोता अपना भोजन भी झुंड में ढूंढने निकलता है। तोता एक ऐसा पक्षी है जो मानव की तरह बोल भी सकता है। यह कुछ दिन मानव के बीच में रहकर मानव की तरह बोलने लगता है व नकल करने लगता है। 

तोते का वैज्ञानिक नाम

तोते का वैज्ञानिक नाम सीटासीफ़ोर्मिस है। 

तोते की विशेषता

तोते को देखकर यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि यह नर है या मादा इसका पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट किया जाता है। यह 15 से 80 साल तक जीवित रहता है।  तोते की 400 से अधिक प्रजातियां है। यह ऑस्ट्रेलिया मे  सबसे अधिक पाए जाते हैं।
information-about-parrot-in-hindi
तोते की प्रजातियां
जिस तरह मनुष्य के बाल व नाखून बढ़ते रहते हैं उसी तरह तोते की चोच बढ़ती रहती है और खाने या कुछ चबाने के दौरान टूट जाती है। इनकी चोच  बहुत कठोर होती है। दुनिया का सबसे छोटा तोता इंडोनेशिया में पाया जाता है जिसका वजन 11 ग्राम होता है।
दुनिया का सबसे बड़ा तोता दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है जिसकी लंबाई लगभग 40 से 45 इंच है। तोते को बुद्धिमान पक्षी के रूप में भी जाना जाता है। इनकी देखने की क्षमता भी बहुत अधिक होती है। यह सूरज से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों को भी देख सकतें  है। तोता झुंड में भी अपने साथी का साथ नहीं छोड़ता है। यह एक मिलनसार  पक्षी है। 

तोते का निवास

दूसरे पक्षियों की तरह तोते को अपना घोंसला बनाकर रहना पसंद नहीं है। इसलिए वह पेड़ पर व जमीन में बनी सुरंग में अपना आशियाना बनाते हैं।
information-about-parrot-in-hindi
तोते का घर
तोते के घर को कोटर कहते हैं। तोते गर्म स्थानों पर रहना पसंद करते हैं। तोता नीम, अमरूद आदि के पेड़ों पर रहना अधिक पसंद करता है। पालतू तोते को घरों में पिंजरे के अंदर कैद करके रखा जाता है।

तोते का शारीरिक वर्गीकरण

तोता हरे पंख वाला व घुमावदार मजबूत चोच वाला सुंदर पक्षी है। तोते एक बार में दो से 8 अंडे देते हैं। जब अंडे में से छोटे तोते निकलते हैं तो वह करीब 2 हफ्तों तक देख नहीं पाते हैं। 2 से 3 हफ्ते के बाद उनके पंख आना शुरू होते हैं। इनके पंखों में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो इन्हें बीमारियों से बचाते हैं।
information-about-parrot-in-hindi
तोता ही एकमात्र ऐसा पक्षी है जो अपने पांव से इंसानों की तरह खाना खाता है। तोता 1 दिन में 1000 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है।

तोते के बारे में मुख्य तथ्य

  1. तोता अन्य पक्षियों के अपेक्षा अधिक चतुर और बुद्धिमान पक्षी है।
  2. सभी पक्षियों में तोता ही एक ऐसा पक्षी है जो मनुष्य की तरह बोल सकता है।
  3. तोते की चोच कठोर होती है तथा निरंतर बढ़ती रहती है यदि किसी  कारणवश तोते की चोंच टूट जाती है तो उसके पश्चात भी तोते की चोच बढ़ जाती है।
  4. तोते को भारत में पिंजरे के अंदर केद करना गैरकानूनी है।
  5. तोते की 400 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती है। यह कई रंगों में पाए जाते हैं, भारत में सबसे अधिक हरे रंगों के तोते पाए जाते हैं।
  6. तोता सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला तथा एक सुंदर पक्षी है।
  7. इंसानों की तरह तोता भी मोटा हो जाता है।
  8. तोते के पैर बहुत मजबूत होते हैं जो कि उन्हें लंबे समय तक पेड़ की शाखाओं को पकड़े रखने में मदद करते हैं, यह सभी कार्यों के लिए अपने पैरों का उपयोग करते हैं,अपने पैरों की मदद से यह मनुष्य की तरह खाना भी खा लेते हैं।
  9. तोते की प्रजातियां भिन्न प्रकार की होती है तथा भिन्न प्रजातियों के भिन्न-भिन्न जीवनकाल होते हैं, छोटे तोते का जीवनकाल 10 से 15 वर्ष होता है तथा मध्यम आकार के तोते का 25 से 30 वर्ष और बड़े आकार के तोते का जीवनकाल लगभग 60 से 100 वर्ष तक का होता है, इस प्रकार भिन्न प्रजातियों का भिन्न-भिन्न जीवनकाल होता है।
  10. तोते को दूध या दूध से बने पदार्थ तथा चॉकलेट को खिलाना हानिकारक होता है।
  11. तोते दुनिया भर में पाए जाते हैं, तोता एक ऐसा पक्षी है जो ध्वनियों की नकल कर लेता है।
  12. तोते को एक समझदार पक्षी भी माना जाता है, तोते के चतुर होने के कारण इसे पालतू बनाना बहुत आसान है, तोता किसी की भी बातों की नकल कर लेता है।
  13. "puck" नामक तोता जिसने 1798 शब्दों को याद कर लिया था जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
  14. तोते झुंड बनाकर रहते हैं, झुंड में उड़ते हुए तोते बहुत सुंदर दिखाई देते हैं। तोता अपने साथी का साथ झुंड में भी नहीं छोड़ता है।
  15. तोते को सिखाएं जाने वाली हर भाषा वह चतुराई के साथ आसानी से सीख लेता है। इसे पक्षियों का पंडित भी कहा जाता है।
  16. तोता अपनी हरकतों से मनोरंजन करवाना भी बखूबी जानता है। 
  17. तोता 1 दिन में 1000 किलोमीटर तक की दूरी उड़कर तय कर सकता है।
  18. तोते को बेवफा पक्षी भी कहा जाता है क्योंकि कई साल तक  पालने के बाद यदि तोते को पिंजरे से उड़ा दिया जाये तो वह पलट कर कभी वापस नहीं देखता।
  19. जब  गर्म स्थानों पर सबसे अधिक पाए जाते हैं।
  20. तोता एक सबसे खूबसूरत पक्षी माना जाता है, जो मध्यम आकार का होता है।
  21. भारतीय संस्कृतियों में इसे लोकप्रिय पौराणिक कथाओं में प्रतीक के रूप में माना जाता है।
  22. तोता पैदा होने के बाद 1-2 हफ्ते तक देख नहीं पाता है तथा 2-3 हफ्तों के बाद पँख आना शुरू होते है। तोते के पंखों में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो इन्हें बीमारियों से बचाते हैं।
  23. दुनिया का सबसे छोटा तोता इंडोनेशिया में पाया जाता है जिसका वजन लगभग 11 ग्राम होता है  तथा दुनिया का सबसे बड़ा तोता दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है जिसकी लंबाई लगभग 40 से 45 इंच है ।
  24. तोते की देखने की क्षमता भी बहुत अधिक होती है, यह सूरज से निकलने वाली  पराबैगनी किरणों को भी देख सकते हैं । 
  25. तोते का वैज्ञानिक नाम सीटासिफोर्मीस तथा अंग्रेजी नाम "parrot" है।
  26. तोते को सब्जियों में हरी मिर्च खाना सबसे अधिक पसंद होता है।
  27. तोता गांव, शहर, जंगलों और खेतों में हर जगह पर पाया जाता है।
  28. तोता मुख्य रूप से आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में पाया जाता है, इसकी सुंदरता के कारण इसको वहां से पकड़ कर दूसरे देशों में भेजा जाता है।
  29. इसके गले में चारों ओर एक काले रंग की रिंग होती है जिसको कंठी कहा जाता है, इसका सर शरीर के मुकाबले छोटा होता है तथा आँखे चमकीली तथा भूरे रंग के रिंग वाली होती है, जिससे इसकी आंखें और भी सुंदर दिखाई देती है।
  30. kakapo नामक तोता दुनिया का सबसे भारी तोता है  जिसका वजन 40 किलोग्राम होता है, इस तोते का वजन इतना ज्यादा है कि वह उड़ भी नहीं पाता है, जिसके कारण शिकारी इन्हें आसानी से पकड़ लेते हैं। धीरे-धीरे यह प्रजाति विलुप्त हो रही है।
  31. दुनिया के सबसे छोटे व हल्के तोते का नाम पिग्मी (pygmy) है जिसका वजन लगभग 10 ग्राम होता है।
  32. सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाले तोते का नाम कुकी (cookie) है जिसकी 83 साल की आयु में सन 2016 में मृत्यु हुई थी। इसका पूरा जीवन  brookfield नामक Zoo मे निकला था।
  33. तोते की एक प्रजाति ऐसी भी है जो उड़ नहीं सकती है जिसको काकापो (kakapo) कहते हैं, अपने भारी वजन की वजह से यह उड़ नहीं पाते हैं।
  34. तोता एक ऐसा पक्षी है जो ध्वनियों की नकल आसानी से कर लेता है तथा रट्टा मार कर उसे दोहराता है। तोता एक बहुत ही बुद्धिमान व सुंदर पक्षी है।
  35. तोता सभी पक्षियों में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पक्षी है। तोते की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय उद्यानों की भी व्यवस्था की गई है।
तोता (वैज्ञानिक नाम: Psittaciformes) एक चिड़िया परिवार है जिसमें लगभग 393 प्रजातियाँ होती हैं। ये पक्षी विश्वव्यापी रूप से पाये जाते हैं और उन्हें उष्णकटिबंधीय और उष्णमध्य प्रदेशों में पाया जा सकता है।
तोते का शरीर सामान्य रूप से छोटा और मजबूत होता है, जिसमें विशिष्टता के रूप में मोटे और लंबे पंख शामिल होते हैं। उनकी ऊँचाई 8 से 18 इंच तक हो सकती है। तोतों के पंख सामान्यतः विविध और चमकीले रंगों में पाए जाते हैं, जो उन्हें आकर्षक बनाते हैं।
तोते (Parrot) एक चिड़िया (bird) है जो उच्च बुलंदी पर उड़ान भरती है। यह एक रंगीन पक्षी होता है जिसके पंख हरे, नीले, लाल, पीले और गुलाबी आदि रंगों में पाए जा सकते हैं। तोते के सबसे पहचाने जाने वाले लक्षणों में एक मुंह के पास बुलंद, समतल और चमकीले रंग के पंख होते हैं, और इसकी पंखों की सबसे अंदरी लमी रेखाओं को "चाकों" कहा जाता है।
तोतों का मुख्य आवास भारत, दक्षिण एशिया, दक्षिणी अमेरिका, और अफ्रीका में पाया जाता है। ये सामान्यतः जंगलों, घास के मैदानों, और उनकी आवासों के आसपास के पेड़ों में रहते हैं। तोते को सोचने और बोलने की क्षमता के लिए जाना जाता है, और वे मनुष्यों के द्वारा पाले जाने के लिए भी प्रसिद्ध हैं।
तोते का चरित्रगत विशेषता है कि वे बोलने की क्षमता रखते हैं। वे आसानी से आवाज नकल कर सकते हैं और मानवीय भाषा के शब्दों और वाक्यों को सीख सकते हैं। इस वजह से वे लोगों के बीच एक प्रिय पालतू होंसला रखते हैं।
तोते एकांशी और जमीनी जीवन दोनों प्रकार के हो सकते हैं। उनका आहार मुख्य रूप से बीज, फल, नट्स, नेक्टर, नये वनस्पतियों के पत्तों और छोटे कीटों पर आधारित होता है।
तोते सामान्यतः सामुदायिक रूप से रहते हैं और समुदाय के साथ अच्छी तरह से संघटित होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन महत्वपूर्ण होता है, और वे विशेष बंधन बना सकते हैं।
तोते अपनी बुद्धिमता, रंगीनता, और बोलने की क्षमता के लिए मशहूर हैं। इनकी रचनात्मकता, पालतू और अद्यतन्त रहने की क्षमता ने उन्हें मानव समाज में बहुत पसंदीदा बना दिया है।
तोतों की एक विशेषता है कि वे बातचीत करने में माहिर होते हैं और वाक्यांशों और शब्दों को सुनकर सीखने की क्षमता रखते हैं। कई प्रशंसा पाठ और शब्द संग्रहालयों में, तोतों को मान्यता है क्योंकि वे मनुष्यों के द्वारा कहे गए शब्दों को समझते और उत्तर देते हैं। यह उनके अनुकरणीय क्षमता के कारण होता है कि वे कई भाषाओं की अच्छी तरह से उच्चारण कर सकते हैं।
इनकी लंबाई आमतौर पर 10 से 20 इंच तक होती है और वजन 2 से 4 पाउंड के बीच विभिन्न होता है। तोतों का आहार बहुतायत में बीज, फल, पक्षी और कीटों पर आधारित होता है। इनकी जीवनकाल की अवधि सामान्यतः 20 से 30 वर्ष तक होती है, लेकिन कुछ प्रकार के तोतों की जीवनकाल 50 वर्ष से भी अधिक हो सकती है।
तोतों को आप पालतू पशु के रूप में भी रख सकते हैं, और वे अक्सर पक्षियों के प्रेमी द्वारा घरों में पाले जाते हैं। ये बुद्धिमान पक्षी होते हैं और खेल, संगीत, और मनोरंजन करने की क्षमता रखते हैं। वे मनोहारी और चतुर व्यक्तित्व के साथ एक परिवार का हिस्सा बना सकते हैं।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post