Verb in Hindi - Meaning, Definition, Kinds and Examples of Verbs

Verb

जिस शब्द से क्रिया के होने का बोध हो, उसे 'Verb' कहते हैं। Verb के मुख्यतः दो भेद होते हैं-
  1. Principal Verb
  2. Auxiliary Verb
verb-in-hindi-meaning-definition-kinds-and-examples-of-verb

Principal Verb (मुख्य क्रिया)

जो verb वाक्य में, वाक्य के Subject के साथ मिलकर अपना एवं वाक्य के अर्थ को स्पष्ट करता है, उस Verb को हम Principal verb कहते हैं।
जैसे-
  • He reads.
  • I play.
Principal Verb के दो भेद होते हैं-

(i) Transitive Verb
जब वाक्य में मुख्य क्रिया का फल कर्त्ता से आरम्भ होकर किसी अन्य Noun या Pronoun के साथ समाप्त हो जाता है, तब उस मुख्य क्रिया को हम Transitive Verb कहते हैं।
जिस Noun या Pronoun पर मुख्य क्रिया का फल पड़ता है, उस Noun या Pronoun को हम वाक्य का Object कहते हैं।
जैसे-
Transitive Verb

(ii) Intransitive Verb
जब वाक्य में मुख्य क्रिया का फल कर्त्ता से आरम्भ होकर कर्त्ता के साथ ही समाप्त हो जाता है, तब उस मुख्य क्रिया को हम intransitive Verb कहते हैं।
जैसे-
  • I laugh.
  • He smiles.

Auxiliary Verb

जो verb वाक्य में वाक्य के Subject और Principal Verb या Subject और किसी Noun या adjective के साथ मिलकर अपना एवं वाक्य के अर्थ को स्पष्ट करता है, उस Verb को हम Auxiliary verb कहते हैं।
जैसे-
  • He is reading.
  • Jaya has gone.
  • She will teach them.
Auxiliary Verb


इसके अतिरिक्त Verb के कुछ और भेद हैं, जो निम्नलिखित हैं-

Finite Verb

जो verb वाक्य में वाक्य के Subject के number और person के अनुसार परिवर्तित होता है, उस verb को हम Finite Verb कहते हैं। जैसे-
  • Shyam goes.
  • They laugh.

Non-Finite Verb

जो verb वाक्य के Tense के मुताबिक परिवर्तित होता है, उस verb को हम 'Non-Finite Verb' कहते हैं। जैसे-
  • I am playing.
  • He is playing.
  • They are playing He
  • has played.
  • They have played.
इन वाक्यों में is, am, are, have और has Finite Verb के उदाहरण हैं क्योंकि ये Subject के Number और Person के अनुसार परिवर्तित हो रहे हैं. दूसरी तरफ playing और played Non-Finite Verbs के उदाहरण हैं, क्योंकि ये दोनों वाक्य के Tense के मुताबिक परिवर्तित हो रहे हैं।

Impersonal Verb

कुछ verbs ऐसे हैं, जिनका प्रयोग प्राकृतिक घटनाओं के लिए किया जाता है। वैसे Verbs को हम 'Impersonal Verbs' कहते हैं। ऐसे Verbs के साथ it का प्रयोग Subject के रूप में अवश्य किया जाता है।
जैसे-
It is raining.
It is thundering.

निम्नलिखित STRUCTURES को याद रखें-

1. Verb to 'be' + V4 (V+ing)

परन्तु, Passive voice में,

Verb to 'be' + V3,

2. Verb to 'have' + V3

3. Verb to 'do' + V1

4. Modal Verbs + V1

परन्तु,

Modal Verbs + have + V3

नोट : (1) दो Modal Verbs का प्रयोग वाक्य में एक साथ नहीं किया जाता है।
देखिए-
  • They should must do their work. (✖)
  • They should/must do their work. (✔)
परन्तु, दो Modal verbs का प्रयोग एक Conjunction से जोड़कर किया जा सकता है।
देखिए
He should must leave now. (✖)
He should and must leave now. (✔)
She can will win the race. (✖)
She can and will win the race. (✔)

Uses of Verb


1. यदि किसी वाक्य के दो या दो से अधिक Subjects को and के द्वारा जोड़ा जाए, तब वाक्य में प्रयोग किया जाने वाला Verb हमेशा ही Plural होता है।
जैसे-
  • You, he and I are going this way.
  • Ram and Mohan have done this work.

2. यदि किसी वाक्य के दो Singular Nouns को and के द्वारा जोड़ा जाए और ऐसे एक Singular Noun के पहले the/A/An का प्रयोग किया जाए, तब इससे एक ही व्यक्ति का बोध होता है और ऐसे वाक्यों में प्रयोग किया जाने वाला Verb हमेशा ही Singular होता है।
जैसे-
  • The headmaster and teacher is present in the class.
  • The poet and thinker has written this book.
परन्तु यदि and से जुड़े ऐसे दोनों ही noun के पहले the/A/An का प्रयोग किया जाए, तब इससे दो अलग-अलग व्यक्तियों का बोध होता है और ऐसे वाक्यों में प्रयोग किए जाने वाला Verb हमेशा ही plural होता है।
जैसे-
  • The headmaster and the teacher are present in the class.
  • The poet and the thinker have written this book.

3. यदि किसी वाक्य के दो Subjects को as well as, with. together with, along with, like, unlike, including, excluding, besides के द्वारा जोड़ा जाए, तब वाक्य में प्रयोग किए जाने वाला Verb हमेशा ही वाक्य के पहले Subject के अनुसार होता है।
जैसे-
  • He as well as I is reading.
  • Mr. Gupta with his friends has come to see me.

4. यदि किसी वाक्य के दो Subjects को Either....or, Neither....nor not only... but also के द्वारा जोड़ा जाए, तब वाक्य में प्रयोग किए जाने वाला Verb हमेशा ही वाक्य के दूसरे Subject के अनुसार होता है।
जैसे-
  • Either he or I have done this work.
  • Neither you nor he is playing.
  • Not only Sanu but also Panu has done this work.

5. Both, many and several plural हैं। अतः इनके साथ हम हमेशा Plural Noun और Plural Verb का प्रयोग करते हैं।
जैसे-
  • Both boys are playing.
  • Many boys are doing this work.
परन्तु यदि किसी वाक्य के प्रारंभ में many a/an का प्रयोग किया गया हो, तब वाक्य में प्रयोग किया जाने वाले Noun और Verb दोनों ही Singular होते हैं।
जैसे-
Many a boy is playing in the field.

6. कुछ Nouns ऐसे हैं, जिनका प्रयोग एक-दूसरे के लिये आवश्यक होता है। वैसे Nouns का प्रयोग यदि वाक्य में Subject के रूप में किया जाए, तब and से जुड़े रहने पर भी हम इनके साथ Singular Verb का ही प्रयोग करते हैं।
जैसे-
  • Bread and butter is a rich food.

7. यदि किसी वाक्य के प्रारंभ में किसी Distributive pronoun या किसी Indefinite pronoun का प्रयोग किया गया हो, तब वाक्य में प्रयोग किया जाने वाला Verb हमेशा ही Singular होता है।
जैसे-
  • Each boy is playing.
  • Someone has done his work.

8. कुछ Nouns ऐसे हैं, जो प्रयोग में हमेशा जोड़े बनकर आते हैं। ऐसे nouns को हम inseparables कहते हैं। अर्थात् इनका प्रयोग अलग-अलग नहीं किया जा सकता। इस प्रकार के Nouns निम्नलिखित हैं-
  • trousers, spectacles, pyjamas etc.
यदि ऐसे Nouns का प्रयोग वाक्य में Subject के रूप में किया जाए, तब इनके साथ हमेशा ही Plural Verb का प्रयोग करते हैं।
जैसे-
  • Your scissors are sharp.
  • My trousers are costly.
परन्तु, यदि ऐसे Nouns के पहले a pair of का प्रयोग किया जाए, तब वाक्य में प्रयोग किया जाने वाला Verb Singular होता है।
जैसे-
  • A pair of trousers has been purchased for you.

9. यदि किसी वाक्य के प्रारंभ में A number of का प्रयोग किया गया हो, तब वाक्य में प्रयोग किया जाने वाला Noun और verb दोनों ही Plural होते हैं। जैसे- A number of boys are playing in the field. परन्तु यदि किसी वाक्य के प्रारम्भ में The number of का प्रयोग किया गया हो, तब वाक्य में प्रयोग किया जाने वाला Noun तो Plural होता है, लेकिन वाक्य का verb Singular होता है।
जैसे-
  • The number of the boys in this college is increasing fast.

10. कुछ Nouns ऐसे हैं, जिनसे एक निश्चित मात्रा दूरी या रकम का बोध होता है। यदि ऐसे nouns का प्रयोग वाक्य में Subject के रूप में किया जाए, तो इनके Plural रहने पर भी हम इनके साथ Singular verb का ही प्रयोग करते हैं।
जैसे-
  • Five kilograms of rice is enough for me.
  • Two kilometre is not a long distance.
  • Five rupees is sufficient for me.

11. कुछ वाक्य There से प्रारंभ होते हैं। ऐसे वाक्य में प्रयोग किया जाने बाला Verb उस Noun के अनुसार होता है, जिसका प्रयोग वाक्यों में verb के बाद किया जाता है। यदि ऐसे वाक्यों में प्रयोग किया जाने वाला noun singular होता है, तब वाक्य का verb भी singular होता है और यदि noun plural है, तब वाक्य का verb भी plural होगा।
जैसे-
  • There is a cup on the table.
  • These are cups on the table.

12. Used To का प्रयोग - used to से भूतकाल के आदत का बोध होता है। इसका प्रयोग सकारात्मक, नकारात्मक और प्रश्नवाचक तीनों ही प्रकार के वाक्यों में किया जाता है। यदि used to का प्रयोग सकारात्मक वाक्यों में करना हो, तब Subject के बाद used to और उसके बाद PV तथा अन्य शब्दों का प्रयोग किया जाता है। जैसे-
  • I used to play. (मैं खेला करता था।)
यदि used to का प्रयोग नकारात्मक वाक्यों में करना हो, तब हम Subject के बाद used, उसके बाद not, फिर to और to के बाद PV तथा अन्य शब्दों का प्रयोग करते हैं।
जैसे-
  • I used not to play.
used to का प्रयोग प्रश्नवाचक वाक्यों में करना हो, तब हम Subject के पहले used और Subject के बाद to तथा to के बाद अन्य शब्दों का प्रयोग करते हैं।
जैसे-
  • Used I to play?
कभी-कभी वाक्यों में Subject के बाद is, am, are और उसके बाद used to तथा used to के बाद V4 का प्रयोग किया जाता है। ऐसे वाक्यों से यह बोध होता है कि किसी व्यक्ति को वर्तमान काल में कोई कार्य करने की आदत है।
जैसे -
  • I am used to taking tea in the morning.

13. यदि किसी वाक्य में दो सहायक क्रियाओं के लिए एक मुख्य क्रिया का प्रयोग करना हो, तब ऐसा तभी किया जा सकता है, जब मुख्य क्रिया का रूप दोनों ही सहायक क्रियाओं के रूपों के अनुकूल हो, अर्थात् उस एक मुख्य क्रिया का प्रयोग दोनों ही सहायक क्रियाओं के साथ अलग-अलग किया जा सके।
जैसे-
  • He did not and will not do this work.
  • He could not and will not help me.
परन्तु यदि मुख्य क्रिया का रूप दोनों ही सहायक क्रियाओं के रूपों के अनुकूल नहीं है, तब ऐसे वाक्यों में हम दोनों ही सहायक क्रियाओं के लिए उनके रूपों के अनुकूल अलग-अलग मुख्य क्रिया का प्रयोग करते हैं।
जैसे-
  • He has not helped and will not help me. (✔)
  • He has not and will not help me. (✖)

14. दो Auxiliary (सहायक) क्रियाओं का प्रयोग किसी वाक्य में एक साथ नहीं किया जाता है।
जैसे-
  • He will must do the work.   (✖)
  • He will/must do the work. (✔)
परन्तु ऐसा किसी Conjunction से जोड़कर किया जा सकता है।
  • He will and must do the work.

15. कुछ वाक्य Negative Adverb से प्रारंभ होते हैं। यदि कोई वाक्य किसी Negative Adverb से प्रारंभ हुआ हो, तब ऐसे वाक्यों में हम सहायक क्रिया का प्रयोग Negative Adverb के बाद और Subject के पहले करते हैं। Negative Adverbs निम्नलिखित हैं। :
No sooner (ज्योंही), hardly (मुश्किल से), scarcely (मुश्किल से), in no case (किसी भी स्थिति में नहीं), never little (एकदम नहीं)
No sooner का अर्थ है ज्योंही और यह एक Negative Adverb है। यदि वाक्य के प्रारंभ में इसका प्रयोग किया गया हो, तब हम सहायक क्रिया का प्रयोग इसके बाद और Subject के पहले करते हैं, क्योंकि No sooner का प्रयोग हम हमेशा ही केवल Simple Past या past perfect tense के साथ करते हैं। इसलिए इसके साथ सहायक क्रिया के रूप में केवल did या had का प्रयोग किया जाता है। साथ ही, वाक्य के मध्य में हम than का प्रयोग करते हैं।
  • No sooner did I reach the station than the train started. (✔)
  • No sooner I reached the station than the train started. (✖)
  • No sooner had I reached the station than the train started. (✔)
  • No sooner I had reached the station than the train started. (✖)
Hardly और Scarcely का अर्थ है, मुश्किल से और दोनों Negative Adverbs हैं, यदि वाक्य के प्रारंभ में इनका प्रयोग किया गया हो, तब हम सहायक क्रिया का प्रयोग इनके बाद और Subject के पहले करते हैं, क्योंकि इन दोनों का प्रयोग हमेशा ही केवल past perfect tense के साथ करते हैं। इसलिए इनके साथ सहायक क्रिया के रूप में हमेशा ही had का प्रयोग करते हैं और वाक्य के मध्य में हम when/before का प्रयोग करते हैं।
  • Hardly had I finished my work when my father came. (✔)
  • Hardly/Scarcely I had finished my work when my father came. (✖)
  • Scarcely had I finished my work when my father came. (✔)
  • Hardly/Scarcely I had finished my work when my father came. (✖)
  • Never will I go there. (✔)
  • Never I will go there. (✖)
  • Little did I know about this. (✔)
  • In no case will he do this work. (✔)

(1) Primary/Principal Auxiliaries उन Auxiliaries, दूसरी क्रियाओं के साथ Tenses/Passive forms इत्यादि बनाने में मदद करते हैं।
इसे मुख्यतः निम्नलिखित तीन भागों में बाँटा जा सकता है।
  • (a) Verb to 'be' => is, am, are, was, were
  • (b) Verb to 'have' => has, have, had
  • (c) Verb to 'do' => do, does, did
Primary Auxiliaries के निम्नलिखित  Functions है :-

(i) Verb to 'be'का प्रयोग  Imperfect (Continuous) Tense बनाने में किया जाता है ।
  • They are talking.
  • She is running in the field.
  • I was teaching the students.
  • Payal was watching T. V.
  • They are swimming in the river.

(ii) Verb to 'be' का प्रयोग Passive voice बनाने में किया जाता है।
  • The project was completed on time.
  • The students of 'SUCCESS POINT' were rewarded by Mr. V. K. Sinha.
  • The thieves were arrested.
  • She is made to weep.
  • The boys are being cheated by the girls.

(iii) Verb to 'do' का प्रयोग Simple Present Tense तथा Simple Past Tense के Negative तथा Interrogative sentence बनाने के लिए किया जाता है।
  • Rashmi did not give me sweets.
  • Juhi does not want to help you.
  • She did not speak the truth.
  • They do not want to teach you.
  • Do they teach the girls?
  • Does he love her?
  • Did you meet him yesterday?

(iv) किसी कथन (statement) को जोरदार (emphatic) बनाने में भी Verb to 'do' का प्रयोग किया जाता है।
  • She does labour hard.
  • I do hope that he will come.
  • She did file a petition.
  • I do admit that I was wrong.
  • She does look smart.

(v) Verb to 'have' का प्रयोग Perfect Tense बनाने में किया जाता है।
  • I have finished my work.
  • You have watered the plants.
  • She has just returned from America.
  • They have heard the name of Gandhiji.
  • She had gone by that time.
  • The farmers had irrigated the fields before it rained.

Note:
Verb to 'be', Verb to 'do' तथा  Verb to 'have' निम्न प्रकार  से मुख्य क्रियाओं (Main verbs) के रूप में भी प्रयोग किये जाते हैं-
  • The teacher is in the class.
  • She is tired.
  • He is a doctor.
  • He is ill.
  • They are pleased.
  • He was ready.
  • She was excited.
  • She was a very talented student.
  • He is fifteen years old.
  • I was satisfied.
  • It is very foggy. It is cold.
  • They were not satisfied with her performance.
  • There are two policemen at the gate.
  • He does his work on time.
  • The CM did some very important work there.
  • What are you doing?
  • She had done lots of work.
  • He had a car.
  • I have a very beautiful garden.
  • I have had coffee today.
  • I have done my work.
  • She has black hair.
  • I have lunch at 2 P. M. They are having a party on Sunday.
  • I am having a bath.
  • He did not have a comfortable journey.

Modal Verbs

Modal Verbs/Modals/Modal Auxiliary Verbs का प्रयोग Helping (Auxiliary) verb की तरह Main verb के साथ किया जाता है। ये Verb के Mood/Mode (अवस्था अथवा भाव) को व्यक्त करते हैं। Modal Verbs पर Subjects के Number या Person का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
Modal Verbs के साथ हमेशा verb का first form (V1) का प्रयोग किया जाता है।
कुछ Modals जैसे need, dare used का प्रयोग Main verbs की तरह भी किया जाता है। अतः इन्हें Marginal Modals या Semi Modals भी कहा जाता है।

Uses of Modal Verbs

1. May
1. May का प्रयोग अनुमति (Permission) माँगने अथवा अनुमति देने के...लिए किया जाता है।
देखिए-
  • May I borrow perfect Air Force and Navy from the library?
  • Yes, you may.
  • May I come in?
  • Yes, you may.
  • May I go now?
  • Yes, you may.
  • May I come in sir?
  • No, you may not.
  • You may go to the airport.
  • They may live with us.

2 May का प्रयोग किसी घटना के  घटित होने की अनिश्चितता अथवा संभावना (Possibility) व्यक्त करने के लिए भी किया जाता है।
देखिए-
  • She may attend the meeting.
  • The sky is cloudy, it may rain today.
  • Juhi may come today.
  • Alok may pass this year.
  • Rashmi may prefer to stay here tonight.

3. May का प्रयोग कामना (Wish/Desire) बताने के लिए भी किया जाता है।
देखिए-
  • May God bless you !
  • May you live long !
  • May he succeed in life!
  • May God help you !

4. May का प्रयोग उद्देश्य (Purpose) बताने वाले Clause के साथ भी किया जाता है।
जब Principal Clause Present Tense में हो, तो Purpose बताने वाले Clause जो 'so that या that या in order that' के बाद आते हैं, में 'may' का प्रयोग किया जाता है।
देखिए -
  • We play so that we may have good health.
  • We eat so that we may live.
  • She labours hard in order that she may get good marks.
  • He works hard so that he may earn good livelihood.
  • They practice regularly so that they may win the match.
  • Obey your parents in order that/so that you may prosper in life.

5. May का प्रयोग informal Request के लिए भी किया जाता है।
देखिए -
  • May I borrow your book?
  • May I have the salt, please?
  • May I use your bike, please?

2. MIGHT
1. 'Might' May का Past form हैं। जब Direct Narration में Reporting Verb, past tense, में हो, तो Indirect Narration में 'may' को 'might' में बदल देते हैं।
देखिए-
  • Sita said that it may rain today.
  • Sita said that it might rain that day.
  • She said, "May God bless you!"
  • She prayed that God might bless him.

2. 'Might' का प्रयोग Request बताने के लिए भी किया जाता है। Might, May से अधिक Polite Request को बतलाता है। सामान्यतः यह आत्मविश्वास की कमी, Hesitation एवं Request के स्वीकार न होने की स्थिति को व्यक्त करता है।
देखिए-
  • Might I borrow your car?
  • Might I talk to the C. M.?

3. 'Might' का प्रयोग May के बनिस्पत कम संभावना (less probability) को व्यक्त करने के लिए भी किया जाता है।
  • It might rain today. (Less probability)
  • It may rain today. (More probability)
  • They might help you. (Less probability)
  • They may help you. (More probability)

See the difference between 'May' and 'Might' :-
  • She may have been wounded. (वह घायल हो सकती है, यह निश्चित पता नहीं है, लेकिन संभावना है कि वह घायल हो सकती है।)
  • She might have been wounded. (वह घायल हो सकती थी (परिस्थितियाँ वैसी थीं), लेकिन वह घायल नहीं हुई।
  • He might have helped me if I asked him. (यदि मैंने उससे कहा होता तो वह मदद कर सकता था, लेकिन उसने मदद नहीं किया, क्योंकि मैंने उससे कहा ही नहीं।)
  • The sky is cloudy, it may rain today. (वर्षा होने की संभावना है।)
  • The sky is not so cloudy but a change in weather is always possible, it might rain today. (वर्षा होने की दूरस्थ संभावना है।)

4. 'Might' का प्रयोग कोरी कल्पना बताने वाले वाक्यों में As if, As though, I wish, we wish, He/She wishes' के साथ किया जाता है।
देखिए-
  • He wishes you might have seen Rajiv Gandhi.
  • If you worked hard, you might succeed.
  • If you had left your watch there, someone might have stolen it.

3. CAN
1. 'Can' का प्रयोग शक्ति (Power) या शारीरिक क्षमता (Physical Capacity), योग्यता (Ability/Capability), क्षमता (Capacity), एवं . मानसिक ज्ञान के कारण योग्यता (Mental Ability) को बतलाने के लिए किया जाता है ।
देखिए-
  • She can solve this type of problem.
  • I can not solve this puzzle.
  • Can you lift this box?
  • I can read without glasses.
  • Can you speak English?
  • They cannot understand this passage.
Can = is able
Can't = is unable
  • She is able to solve this type of problem.
  • I am unable to solve this puzzle.

2. Can का प्रयोग वक्ता के क्रोध (Anger), अधीरता (Impatience) तथा आश्चर्य (Astonishment/surprise) बतलाने के लिए भी किया जाता है।
देखिए-
  • How can he resign?
  • What can she do?
  • Where can he go? (Impatience)
  • What can they say? (Surprise)

3. Can का प्रयोग अनुमति (Permission) देने के लिए भी किया जाता है।
देखिए-
  • The students can park their cycles there.
  • You can sit here.
  • She can take these pens.
  • You can go there by bike.

Note: See the difference between 'May' & 'Can' or 'May not' & 'Can not'
देखिए-

You may park your car here.
(I allow you to park your car here, It does not mean that you have right to park here.)

You can park your car here.
(You have a right to park here.)

She may leave the office.
(She has permission to do so.)

She can leave the office.
(She has right or It was so agreed)

पुनः देखिए-
The news may not be true.
(may or may not be true)

The news can not be true.
(There is no possibility of its coming out to be true)

You can not go there by air.
(As there is no air route)

4. 'Can' का प्रयोग संभावना (Possibility) भी बतलाने के लिए किया जाता है, परन्तु Can द्वारा व्यक्त संभावना May द्वारा व्यक्त संभावना से भिन्न होती है।
देखिए-
(a) परिस्थितियों के अनुकूल होने के कारण उत्पन्न संभावना-
You can play Badminton, not cricket, in this field. (क्योंकि मैदान अधिक बड़ा नहीं है।)

(b) जब यह कहना हो कि कभी-कभी यह सम्भव होता है और कभी-कभी नहीं भी (Occasional possibility) -
She can be rude. (वह कभी-कभी अशिष्ट भी हो जाती है।)

4. COULD
1. 'Could' का प्रयोग Can के Past Tense के रूप में किया जाता है।
देखिए-
  • He told me that he can lend me his umbrella. (✖) 
  • He told me that he could lend me his umbrella. (✔)
  • I did all that I can. (✖)
  • I did all that I could. (✔)
  • I said that I can solve the problem. (✖)
  • I said that I could solve the problem. (✔)

2. 'Could' का प्रयोग भूतकाल में योग्यता (Past Ability) को बतलाने के लिए किया जाता है।
देखिए-
  • When he was young, he could run twenty miles at a stretch.
  • When I was young, I could climb any tree.
  • When Munna was young, he could swim across this pond.

3. 'Could' का प्रयोग Present Perfect Tense में एक ऐसी Past Possibility को बतलाने के लिए किया जाता है, जो पूर्ण नहीं हुई हो।
देखिए-
She could have phoned me.
(But he didn't phone.)

I could have caught the EMU, if I had hurried.
(But I didn't catch)

4. 'Could' का प्रयोग Present की अवास्तविक स्थिति (Unreal Situation) व्यक्त करने वाले वाक्यों में संभावना (Possibility) बतलाने के लिए भी किया जाता है।
देखिए-
  • If Suman tried hard, he could succeed.
  • If Ashish had money, he could start some business.
  • If I started earlier, I could catch the train.
  • If I had more money, I could build a temple.

5. 'Could' का प्रयोग Interrogative sentences में नम्र निवेदन (Polite Request) के लिए भी किया जाता है।
देखिए-
  • Could you give me your bike?
  • Could you lend me your computer?
  • Could you help me, please?
  • Could I have a talk with you?
  • Could you, please, send me an application form?
नोट: यहाँ 'Could' को जगह 'Would' का भी प्रयोग किया जा सकता है।

6. 'Could' का प्रयोग वर्तमान में आवश्यकता (Necessity) तथा क्षमता (Capacity) को बतलाने के लिए भी किया जाता है।
देखिए-

Could she run the business by herself?
(क्या वह यह व्यापार स्वयं कर सकती है, अगर जरूरत पड़े तो?)

Could you get another job?
(क्या आपको दूसरी नौकरी मिल सकती है, यदि आपको इस नौकरी से निकाल दिया जाये?)

5. SHALL
1. 'Shall' का प्रयोग First Person के साथ कोई सामान्य Future Action को बतलाने के लिए किया जाता है। दूसरे शब्दों में यह कह सकते हैं कि इसका प्रयोग भविष्य की घटना, कार्य या परिस्थिति को बतलाने के लिए किया जाता है।
देखिए-
  • I shall go to Mumbai tomorrow.
  • I shall be 26 next week.
  • I shall buy a bike next month.
  • We shall discuss this chapter next week.
  • We shall meet him tomorrow morning.
  • Shall I wait for you tomorrow?
  • Shall we invite them next week?

2. 'Shall' का प्रयोग First Person के साथ Interrogative sentences में, दूसरे की इच्छा जानने के लिए अथवा अपनी सेवाएँ देने हेतु भी किया जाता है।
देखिए-

Shall I open the door?
(क्या मैं आपके लिए दरवाजा खोलूँ ?)

Shall I help you?
(क्या मैं तुम्हें मदद करूँ?)

3. 'Shall' का प्रयोग Second Person और Third Person के साथ वादा (Promise), दृढ़ निश्चय (Determination), धमकी (Threat), आदेश (Command), चेतावनी (Warning) तथा निषेध (Prohibition) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
देखिए-
  • He shall pay you on Sunday.
  • You shall be rewarded.
  • She shall be appointed.
  • They shall get jobs if they do well.
  • He shall work hard to get success.
  • They shall obey me as long as they are in the class.
  • She shall do everything according to the rules.
  • She shall be punished for her misconduct.
  • They shall repent.
  • You shall be deprived of your share.
  • You shall do what I say.
  • He will do it without any delay.
  • You shall go to Arrah at once.
  • You shall be transferred if you don't work properly.
  • He shall be punished if he doesn't do so.
  • You shall not meet him.
  • Nobody shall write on the bench.

6. WILL
1. Will' का प्रयोग Second और Third Person के साथ सामान्य Future Action को बतलाने के लिए किया जाता है।
देखिए-
  • You will work here.
  • He will go tomorrow.
  • You will be in Delhi this time tomorrow.
  • She will marry Deepak next year.
  • They will try to pass the examination.
  • The train will leave at 9:30 a.m.

2. Will' का प्रयोग Second और Third Person के साथ Interrogative sentences में Formal Request को बतलाने के लिए किया जाता है।
देखिए-
  • Will you bring me a glass of water, please?
  • Will you close the window, please?

3. Will' का प्रयोग सभी Persons के साथ सम्भावना (Probability) व्यक्त करने के लिए किया जाता है तथा Will not (won't) का प्रयोग इन्कार (Refusal) बतलाने के लिए किया जाता है।
देखिए-
  • He will be in the park.
  • Today is 26th January, schools and colleges will be closed.
  • He will not (won't) sanction my leave.
  • I won't go there.
  • The bus will not start.
  • I won't help him at any cost.

4. Will' का प्रयोग First Person के साथ दृढ़ निश्चय (Determination), धमकी (Threat), चेतावनी (Warning), वादा (Promise), इच्छा (Willingness) बतलाने के लिए किया जाता है।
देखिए-
  • I will never speak to her.
  • I will achieve my goal.
  • I will beat you.
  • I will teach her a lesson.
  • We will kill him.
  • We will ruin them.
  • I will play you on Saturday.
  • I will do everything for you.
  • We will try to help you in this project.
  • We will help you to do this work.
  • I will attend the meeting.
  • We will request Mr. Singh to help you.
  • I will accompany her.

5. 'Will' का प्रयोग निर्देश (Instruction) तथा आदेश (Command/Order) बतलाने के लिए भी किया जाता है।
देखिए-
  • You will deliver the welcome speech.
  • All the students will attend the debate.
  • You will do it at once.
  • The girls will not wear the shorts.

See the difference between 'will' shall':
I shall go to Mathura to attend the Bhandara of Gurudeo. (मैं गुरुदेव के भण्डारा में शामिल होने के लिए मथुरा जाऊँगा।
I will go to Mathura to attend the Bhandara of Gurudeo. (मैं गुरुदेव के भण्डारा में शामिल होने के लिए अवश्य मथुरा जाऊँगा)
He will help me. (वह मेरी मदद करेगा।)
He shall help me. (वह मेरी निश्चय ही मदद करेगा।)

7. SHOULD
1. 'Should' का प्रयोग 'Shall' के Past Tense के रूप में किया जाता है।
  • Ravari Devi said that the guilty ministers shall be punished. (✖)
  • Ravari Devi said that the guilty ministers should be punished. (✔)
  • I said that I shall not go to Kolkata. (✖)
  • I said that I should not go to Kolkata. (✔)

2. 'Should' का प्रयोग सलाह (Advice), कर्तव्य (Duty), जिम्मेदारी (Responsibility), संभावना (Probability), पूर्वानुमान (Presumption) बतलाने के लिए किया जाता है।
देखिए-
  • You should work hard.
  • You should take medicine on time.
  • He should take care of his health.
  • We should love our country.
  • One should obey one's elders.
  • We should obey our elders.
  • We should speak the truth.
  • You should take care of your language.
  • He should take care of his briefcase.
  • You should find Suman in the Rainbow field.
  • He should be reading now.
  • She should reach home latest by 7 P. M.
  • She left the institute an hour ago.
  • I should be able to do this type of work.
  • Rashmi should be worried about Saurav.
  • They should be anxious about us.

3. Conditional Sentences में lest के साथ हमेशा Should का प्रयोग किया जाता है।
  • Work hard lest you should fail.
  • Make haste lest you should miss the bus.
  • Move fast lest you should miss the class.
"Lest का अर्थ होता है-कहीं ऐसा न हो।

4. 'Should' का 'Perfect Tense' में प्रयोग वैसे कार्य को बतलाने के लिए किया जाता है, जो कार्य जिस रूप में किया जाना चाहिए था, वह नहीं किया गया।
देखिए-
  • Anish should have submitted the bills. (अनीश को बिल जमा कर देना चाहिए था, लेकिन वह जमा नहीं कराया)
  • You should have informed the police about the incident. (तुम्हें पुलिस को घटना के बारे में सूचित कर देना चाहिए था, लेकिन तुमने सूचित नहीं किया।)
  • She should have gone by morning train. (उसे सुबह की ट्रेन से चला जाना चाहिए था, लेकिन वह नहीं गयी।)

5. 'Should' का प्रयोग अवास्तविक परिस्थिति (Unreal Situation) बतलाने वाले वाक्यों के Main Clause में किया जाता है।
देखिए-
  • If I were you, I should not forgive him.
  • If I were you, I should not do this.

6. 'Should' का प्रयोग Conditional Clause में कम संभावना (less probability) को बतलाने के लिए भी किया जाता है।
देखिए-
  • If Vinay should come, ask him to wait for me.
  • Should Vinay come, I will give him this book.
उपरोक्त वाक्यों में Vinay के आने की ज्यादा संभावना नहीं है, फिर भी यदि वह आते हैं तो-

8. WOULD
1. 'Would' का प्रयोग 'Will' के Past Tense के रूप में किया जाता है।
  • Babita said that Rakhi will surely pass the exam. (✖)
  • Babita said that Rakhi would surely pass the exam. (✔)
  • Neeraj told me that Chandan will not do it. (✖)
  • Neeraj told me that Chandan would not do it. (✔)

2. "Would' का प्रयोग Interrogative sentences में नम्र निवेदन (Polite Request) के लिए किया जाता है।
देखिए-
  • Would you accompany me to the SUCCESS POINT INSTITUTE?
  • Would you like to have a cup of coffee?
  • Would you lend me some money?
  • Would you sing a song?

3. 'Would' का प्रयोग वर्तमान (Present) अथवा भूत (Past) की काल्पनिक (unreal) स्थिति को बतलाने के लिए भी किया जाता है।
देखिए-
  • If I had wings, I would fly to you.
  • If I were a bird, I would fly to you.
  • If you came to me, I would help you.
  • If I were a king, I would make you my chief advisor.
पुन: देखिए -
  • If she had come to me, I would have taught her.
  • If Ruby had asked me, I would have helped her.

4. 'Would' का प्रयोग Past की Habit को बतलाने के लिए भी किया जाता है।
  • Rakhi and Ruby would come and sit with me for hours.
  • I would go out for a morning walk.
  • After taking meal, she would go out for a short walk.

5. 'Would' का प्रयोग rather के साथ प्राथमिकता या पसंद (Preference of choice) बतलाने के लिए किया जाता है।
देखिए -
  • I would rather rest now.
  • He would rather die than beg.
  • I would rather study than to see a movie.
  • She would rather play on the harmonium than to take rest.

6. 'Would' का प्रयोग Likelihood (समरूपता), Probability (सम्भावना) एवं Presumption (पूर्वानुमान) बतलाने के लिए भी किया जाता है।
देखिए-
  • Juhi would be cooking now. (Likelihood)
  • Suman would be in the field.
  • Sarika would be in the club at this time.
  • The teacher would be in the class.
  • She would be about 70 now.
  • He would be about 25 now.

9. MUST
'Must' का प्रयोग Present Time तथा Future Time दोनों के Actions को बतलाने के लिए किया जा सकता है। इसका कोई Past Tense नहीं होता है।

1. 'Must' का प्रयोग आदेश (Order), निर्देश (Command) दबाव/बाध्यता (Compulsion) अथवा कर्तव्य (Duty) बतलाने के लिए किया जाता है।
देखिए -
  • You must do as you are told.
  • They must do as they are told.
  • Soldiers must obey orders without any question.
  • All the students must attend the function.
  • We must help the needy.
  • You must apologies for your mistake.
  • We must respect our elders.

2. 'Must' का प्रयोग प्रबल संभावना (Strong Probability/likelihood) को बतलाने के लिए किया जाता है।
देखिए-
  • Mr. Singh must be seventy now.
  • They must be hungry after their long journey.
  • He must be joking.
  • She has no reached so far,
  • She must have taken a wrong turning.
  • You must have heard about Laloo and Nitish.
  • India must have won the 2nd test match against England.

3. 'Must not' का प्रयोग मनाही एवं दबावमुक्त सलाह (Prohibition & Emphatic Advice) को बतलाने के लिए किया जाता है।
देखिए-
  • Students must not resort to copying.
  • You must not miss the classes.
  • You must not talk to that wicked fellow.
  • Visitors must not feed the animals.
  • She must not run in the sun.

10. OUGHT TO
Ought का प्रयोग बिना To के प्रयोग नहीं होता है।
Ought to तथा Should का प्रयोग एवं अर्थ दोनों लगभग एक समान होते हैं।

1. 'Ought to' का प्रयोग सामान्यतः नैतिक कर्त्तव्य (Moral Duty) बतलाने के लिए किया जाता है।
देखिए-
  • We ought to respect our parents.
  • We ought to help the needy.
  • One ought to take care of one's children.

2. 'Ought to' का प्रयोग सलाह (Advice), कर्त्तव्य (duty) तथा नैतिक दायित्व (Moral obligation) बतलाने के लिए भी किया जाता है।
देखिए-
  • You ought to read this book, it is very informative.
  • You ought to consult a physician.
  • We ought to help our friends.
  • We ought to work for the welfare of the nation.

3. 'Ought' के साथ not का प्रयोग किसी जिम्मेदारी को पूरा न करने के अर्थ में किया जाता है।
(यह Advice का अर्थ बतलाता है।)
  • They ought not to smoke so much.
  • She ought not to talk to the seniors in such manner.
  • Children ought not to watch T. V. so long.

4. Ought to' का प्रयोग Perfect Tense में उस Action को बतलाने के लिए किया जाता है जो कार्य सम्पन्न होना चाहिए था, परन्तु कार्य नहीं किया गया।

We ought to have come here in time.
(But we didn't come in time.)

Nitish ought to have invited Lalooji in function.
(But he didn't invite)

They ought to have stopped at the traffic light near success point institute.
(But they didn't)

11. USED TO
1. 'Used to' का प्रयोग बीते हुए समय की आदतन क्रिया को बतलाने के लिए किया जाता है।
  • We used to drink daily.
  • Prof. Jha used to smoke one pocket of cigarettes daily.
  • I used to walk in the morning. She used to play badminton.
  • There used to be a good hotel.

Note: 'Used to' का Negative तथा Interrogative निम्न प्रकार से होता है-
देखिए-
S + Used not to या    S + did not use to

Used + S + to   या     Did + S + use + to
  • He used not to smoke daily.
  • He did not use to smoke daily.
  • I used not to play cricket at college.
  • I did not use to play cricket at college.
  • Used she to play badminton?
  • Did she use to play badminton?
Note: 'Use to' या 'Uses to' का प्रयोग Present habit बतलाने के लिए कभी नहीं होता है।
He uses to smoke. (✖)
He smokes. (✔)
We use to go there everyday. (✖)
We go there everyday. (✔)
We went there everyday. (✔)

12. NEED
Need का प्रयोग Modal Auxiliary verb तथा Ordinary Verb दोनों तरह से किया जाता है। इसीलिए इसे Marginal Modal या Semi Modal कहा जाता है।

1. सामान्यत: 'Need' का प्रयोग Modal Verb के रूप में Interrogative एवं Negative वाक्यों में किया जाता है।
देखिए -
  • Juhi need not talk to Babita.
  • Need she talk to Rashmi?
  • Alok needn't wear a tie?
  • You need not stay here.
  • Need we go there?

2. Present Tense में Needn't का प्रयोग ऐसे कार्य को व्यक्त करने के लिए किया जाता है, जो वास्तव में नहीं किया जाना ही उचित था।
Needn't का अर्थ होता है-'जरूरत नहीं होना' या 'आवश्यक नहीं होना'।
देखिए-
  • You needn't have written such a detailed story. (तुम्हें इतनी विस्तृत कहानी लिखने की जरूरत नहीं थी।)
  • She needn't have bought such a costly pen. (उसे इतनी मँहगी कलम खरीदने की जरूरत नहीं थी।)
  • Soni needn't have left the office at 4 O'clock. (सोनी को चार बजे ऑफिस छोड़ने की जरूरत नहीं थी।)
  • We needn't have stayed here. (हमलोगों को यहाँ ठहरने की जरूरत नहीं थी।)
Note: 'Need' का प्रयोग Main Verb (Principal Verb) के रूप में निम्न प्रकार से किया जाता है।

Affirmative: I need your help.
  • She needs my assistance.
  • She needed my help.
  • You need/needed my permission to teach them.

Negative: I don't need your suggestion in this matter.
  • You don't need to help me.
  • She doesn't need my help.
  • He did not need my help.
  • You did not need my assistance.

Interrogative: Does she need my help?
  • Do you need my assistance?
  • Did she/they need to stay here?
  • Does he need to stay in this hotel?

13. DARE
'Need' की ही तरह 'Dare' का प्रयोग Modal Verb तथा 'Principal Verb दोनों तरह से किया जाता है, इसलिए Dare को भी Marginal Modal या Semi Modal कहा जाता है।

1. 'Dare' का प्रयोग Modal Auxiliary/Marginal Modal Auxiliary के रूप में सामान्यतया Negative एवं Interrogative sentences में किया जाता है। Dare का अर्थ होता है- साहस करना या चुनौती देना।

Negative:
  • He dare not (daren't) come here.
  • She daren't call you a fool.
  • They dare not leave the meeting without my permission.
  • I dare not talk to the chairman.
  • Dare he not say like this?
  • Dare they complain against you?
  • How dare he speak like this?
  • How dare they act in this manner?
  • 'Dare she sit before us?
  • How dare Sita do such a thing?
Note: How के साथ Dare का प्रयोग वक्ता का गुस्सा, सद्मा एवं आश्चर्य बतलाने के लिए किया जाता है।

2. Somebody, any body, nobody के साथ Dare का प्रयोग जब  Modal की तरह किया जाता है तो इसके साथ 'to' का प्रयोग जा सकता है एवं नहीं भी किया जा सकता है।
देखिए-
  • Nobody dare comment like this. (✔)
  • Nobody dare to comment like this. (✔)

Note: 'Dare' का प्रयोग Main verb/Principal verb के रूप में निम्न प्रकार से किया जाता है।
He dares to oppose you.
He does not dare to oppose you.
She does not dare to ignore me.
Does he dare to oppose you?
Do you dare to speak against her?
We do not dare to talk to the chairman.
They don't dare to say anything before me.

Main Verb/principal Verb

Main verb दो प्रकार के होते हैं-
  1. Transitive verb
  2. Intransitive verb

Transitive verb उसे कहते हैं जो क्रिया के रूप में सिर्फ Subject (Agent) तक सीमित नहीं रहता है, बल्कि किसी Object को प्रभावित करता है।
देखिए-
  • The child killed a bird.

Intransitive verb यदि क्रिया का प्रभाव Subject पर पड़ता हो तो इसे हम Intransitive verb कहते हैं। ऐसे Verbs के साथ Object का प्रयोग करना अनिवार्य नहीं होता है।
देखिए -
  • One of the students sleeps.

Note- Intransitive verb को Casual sense Preposition की मदद से Transitive बनाया जा सकता है।
देखिए -
  • The old man lies on the grass.

याद रखें -

(i) वाक्य के Meaning को देखते हुए verb का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि किसी खास verb की जगह किसी अन्य verb का प्रयोग करने से वाक्य Meaningful नहीं हो पाता है।
देखिए -
  • The students rose a problem in the class. (✖)
  • The students raised a problem in the class. (✔)
  • Who discovered the Radio? (✖)
  • Who invented the Radio? (✔)

निम्नलिखित Main Verb को याद रखें-

V1 V2 V3
Bear (जन्म देना/ढोना/सहना) Bore Borne/Born
find (पाना) found found
found (नींव डालना) founded founded
hang (लटकाना) hung hung
hang (फाँसी देना) hanged hanged
lie (लेटना) lay lay
lay (लेटाना, डालना) laid laid
lie (झूठ बोलना) lied lied
rise (जगना, उठना) rose risen
raise (उठाना, खड़ा करना) raised raised

नोट- Born का प्रयोग सिर्फ Passive में किया जाता है।

(ii) अंग्रेजी में कुछ ऐसे verbs होते हैं जिनके दो Past participle form होते हैं और दोनों का प्रयोग अलग-अलग तरीके से होता है। ये verbs हैं-

निम्नलिखित Main Verb को याद रखें-
नोट - V3 के (i) में दिये गये Form को Main Verb के तीसरे Form के रूप में प्रयोग किया जाता है।
देखिए-
  • The ship has shanken. (✖)
  • The ship has shank. (✔)
  • The old man has drunken much. (✖)
  • 1. The old man has drunk much. (✔)
  • The plastic has molten. (✖)
  • The plastic has melted. (✔)
परन्तु,
V3 के (ii) में दिये गये Form को Past Participle Adjective के रूप में प्रयोग किया जाता है।
देखिए -
  • I saw a sunk ship. (✖)
  • I saw a sunken ship. (✔)
  • We met a much drunk man. (✖)
  • We met a much drunken man. (✔)

(iii) कुछ Confused Verb हैं जिनके प्रयोग में प्रायः छात्र गलती कर देते हैं। वे verb निम्नलिखित हैं-
V1 V2 V3
Bear (जन्म देना) bore born
Bear (ढोना/सहना) bore borne
seek (खोजना) sought sought
shake (हिलाना) shook shaken
shoot (गोली मारना) shot shot
slay (कत्ल करना) slew slain
slide (फिसलना) slid slid
spit (थूकना) spat spat
spin (कातना) span spun
swing (झूलना) swung swung
swim (तैरना) swam swum
strike (चोट करना) struck struck
strew (छितराना) strewed strewn
stink (बदबू करना) stank stunk
sting (डंक मारना) stung stung
stick (चिपका रहना) stuck stuck
tear (फाड़ना) tore torn
tread (कुचलना) trod trod
wake (जागना) woke woke
wear (पहनना) wore worn
weave (बुनना) wove woven
fall (गिरना) fell fallen
fell (गिराना) felled felled
leave (छोड़ना) left left
lift (उठाना) lifted lifted

(iv) अंग्रेजी में कुछ ऐसे verbs हैं जिनके V1 V2 तथा V3 एक समान होते हैं।
वे verbs निम्नलिखित हैं-
  • Spread, Burst, Broadcast, telecast, forecast, cast, cut, hit, put, split, thrust, shut, rid.
अब कुछ गलत सही वाक्यों को देखिए
  • When half an hour passed I took melted metals. (✖)
  • When half an hour passed I took molten metals. (✔)
  • Columbus invented America. (✖)
  • Columbus discovered America. (✔)
  • The map was hanged in the study room. (✖)
  • The map was hung in the study room. (✔)
  • The accused person was hung. (✖)
  • The accused person was hanged. (✔)
  • Most of the members rose the issue of the bonus before the manager. (✖)
  • Most of the members raised the issue of the bonus before the manager. (✔)
  • She has drunken wine. (✖)
  • She has drunk wine. (✔)
  • A drunk man was trembling. (✖)
  • A drunken man was trembling. (✔)
  • The C.M. of Bihar found a hospital last week. (✖)
  • The C.M. of Bihar founded a hospital last week. (✔)

Causative verbs (प्रेरणार्थक क्रियाएँ)

किसी भी वाक्य में कार्य का सम्पादन दो प्रकार से होता है-
  • (a) एक तो Subject (कर्त्ता) स्वयं कार्य करता है।
  • (b) दूसरा, किसी दूसरे से काम करवाता है ऐसी स्थिति में Causative verb का प्रयोग किया जाता है।
Make, get तथा have का प्रयोग Causative verb के रूप में निम्न प्रकार से किया जाता है -

Use of 'Make'
जब कोई काम subject (कर्त्ता) स्वयं करें :
जब वाक्य का Subject किसी व्यक्ति के कुछ करने का कारण बनता है तब Make क्रिया का प्रयोग Causative verb माना जाता है।

Structure:
  • Subject + Make + Object + V1

देखिए -

उसने मुझे रूलाया।
He made me weep.

उसने बच्चे को सुलाया।
She made the child sleep. (✔)
She made the child to sleepp. (✖)
She made the child sleeping. (✖)

वह तुम्हें रूलाता है।
He makes you weep. (✔)
He makes you to weep. (✖)
He makes you weeping. (✖)

जया अपने माताजी को टहलवाती है।
Jaya makes her mother walk. (✔)
Jaya makes her mother walking/to walk. (✖)

भोलु मुझे हँसाता है।
Bholu makes me laugh. (✔)

Use of 'Have/Get'
जब Subject (कर्त्ता) स्वयं काम न करे बल्कि एक दूसरे से कराये-
जब वाक्य का Subject कोई काम करता नहीं है बल्कि कोई काम दूसरे से करवाता है तब 'Have' या 'Get' क्रिया का प्रयोग Causative verb माना जाता है।

Structure:
  • Subject + have/get + Object + V3

नवनीत एक घर बनवाया।
Navneet had/got a house built. (✔)
Navneet had/got a house build. (✖)

हनी अपना बाल कटवाएगा।
Honey will get/have his hair cut. (✔)

उसने नाम कटवा लिया।
He got had his name struck off. (✔)

पुनः देखिए-

विनय ने एक मकान बनवाया है।
Vinay has got a house built. (✔)

मृत्युंजय ने अपना नाम कटवा लिया है।
Mritunjay has got his name struck off. (✔)

मैंने बगीचे में पेड़ लगवाये।
I had trees planted in the garden. (✔)

सुमन यह काम नहीं करा सकता।
Suman could not get this work done. (✔)

मैं इस काम को छात्रों से करा सकता था।
I could have got this work done by the students. (✔)

याद रखें-
(i) जब वाक्य में Verb के साथ 'सकना' (सकता, सका, सकता था ) शब्द लगा हो तो ऐसे वाक्य को Tense के अनुसार get के पहले Can, Could, Could have का प्रयोग किया जाता है। Present Tense में can का प्रयोग होगा और Past Tense में could का प्रयोग होगा।
देखिए -

रश्मि यह काम करवा सकती है।
Rashmi can get this work done.

मोहित यह काम नहीं करा सका।
Mohit could not get this work done.

(ii) जब वाक्य में verb के साथ 'चाहिए' शब्द लगा हो तो get के पहले Should या Should have का प्रयोग Tense के अनुसार प्रयोग किया जाता है।
देखिए-

तुम्हें यह काम करवाना चाहिए।
You should get this work done.

सौरभ को यह काम करवाना चाहिए था।
Saurav should have got this work done.

(iii) जब subject कोई काम स्वयं न करके दूसरे से कराता है तब have या get का प्रयोग किया जाता है।
Structure:
  • Have/Get + Subject (Noun/pronoun) + V3

देखिए -
तुम अपना बाल कटवाओ।
Get/Have your hair cut.

संतोष अपना बाल कहाँ कटवाता है?
Where does Santosh has/get his hair cut?

मैं अपनी गाड़ी प्रतिदिन साफ कराता हूँ।
I have / get my car cleaned every day.

वे लोग कई पेड़ कटवा चुके हैं।
They have had/got several trees cut down.

क्या तुम अपने मकान की मरम्मत करवा ली थी ?
Did you have/get your house repaired.

तुम्हें अपनी बाल कटवा लेनी चाहिए।
You must have/get your hair cut.

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post